मध्य प्रदेश में मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव के पहले भाजपा ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है. सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के अशोक नगर से सांसद प्रतिनिधि केपी यादव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है. केपी यादव के साथ उनकी पत्नी अनुराधा यादव भी भाजपा में शामिल हो गई हैं. उपचुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया बनाम शिवराज सिंह चौहान मुकाबले में भाजपा ने कांग्रेस को करारा झटका दिया है. के.पी. यादव और अनुराधा यादव दोनों गुरुवार को आधिकारिक तौर पर शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे.शिवपुरी के कोलारस उपचुनाव में सिंधिया बनाम शिवराज घमासान के बीच भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन ने एक इमोशनल कार्ड खेला है. भाजपा प्रत्याशी ने कहा है कि उन्हें शिवराज कैबिनेट में मंत्री और सिंधिया घराने से जुड़ी यशोधराराजे सिंधिया के आशीर्वाद से टिकट मिला है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें