शनिवार, 27 जनवरी 2018

दो दिवसीय निमाड़ उत्सव आज से

 मध्यप्रदेश के   महेश्वर के मां नर्मदा तट पर दो दिवसीय निमाड़ उत्सव आज रविवार से प्रारंभ होगा.उत्सव के पहले दिन 28 जनवरी को प्रात: 8 बजे थाने के सामने से नर्मदा रिट्रीट तक मैराथन दौड़ होगी.इसके बाद दोपहर 2 से 3 बजे तक अहिल्या घाट पर रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.दोपहर 3 से 5 बजे तक नौका सज्जा का आयोजन होगा.साथ ही दोपहर 3 बजे मेहंदी एवं पेंटिग प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा.षाम 7 बजे से मां अहिल्या घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें अनिमेष उपाध्याय राठवा जनजातीय लोकनृत्य (गुजराती) निमाड़ी लोकनृत्य व यामिनीसिंह द डिवीन कृष्णा द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी. वहीं 29 जनवरी को प्रात: सात मात्रा से मुख्य घाट तक नौका दौड़ होगी.शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी व निमाड़ी लोकनृत्य तथा पुरस्कार वितरण होगा.इसके बाद रात्रि 8 बजे से अहिल्या घाट पर कवि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें दिल्ली के  सुरेंद्र शर्मा व डॉ. सरिता शर्मा, गाजियाबाद के  कुंवर बैचेन, लखनऊ के  सर्वेश अस्थाना, ओरछा के  सुमित मिश्रा, इंदौर के प्रो. डॉ. ष्याम सुंदर पलोड़ व  मुकेशा मौलवा की शायरी गुंजेगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें