देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल 2 फरवरी को उज्जैन आयेंगी तथा यहां 4 फरवरी तक रुकेंगी. जिला सत्कार अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार पाटिल 2 फरवरी शुक्रवार को सायं 6.15 पर उज्जैन आयेंगी तथा यहां रात्रि विश्राम करेंगी. पाटिल 3 एवं 4 फरवरी को दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच होटल शांति पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी. पाटिल 5 फरवरी सोमवार को पूर्वान्ह 11.30 बजे उज्जैन से इन्दौर के लिए प्रस्थान करेंगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें