प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रविवार को मौसम साफ रहा, मगर सर्द हवाएं ठिठुरन पैदा कर दी. राज्य में ठंड का असर बना हुआ है.
राजधानी में आज रविवार को मौसम साफ होने के बावजूद ठिठुरन बनी रही. मौसम विभाग के अनुसार, मौसम में आ रहे बदलाव के कारण राज्य में भी सर्द हवाओं का असर बढ़ा है. राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया. सबसे ठंडा उमरिया जिला रहा, जहां तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्यप्रदेश के हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई है.
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है. राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 14 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 7.7 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 26.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 27.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें