रविवार, 3 दिसंबर 2017

मध्यप्रदेश के खरगोन में ट्राले-कंटेनर टकराए, लगी आग, दो जले

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बलवाड़ा थाना क्षेत्र में इंदौर-इच्छापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज  रविवार की सुबह तड़के ट्राले और कंटेनर के बीच आमने-सामने की हुई भीषण टक्कर के बाद आग लग गई. इस हादसे में दो लोग मौके पर ही जिंदा जल गये. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाया. 
 जानकारी के मुताबिक दुर्घटना बलवाड़ा थाना क्षेत्र में सुबह करीब साढ़े 5 बजे घटित हुई जिसमें ट्राला क्रमांक आरजे 02 जी जे 5787 और कंटेनर क्रमांक डी एल 1 जी- सी 3- 3504 के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर बाद आग लग गई. दुर्घटना इतनी भीषण थी, की दोनों वाहन का मुख्य भाग टकराकर एक-दुसरे में जा घुसे. बलवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. मौके से दो लोगों की जली हुई लाश बरामद की गई है. बलवाडा टीआई रॉबर्ट ग्रेवाल ने बताया की सुबह साढेÞ 5 बजे की घटना है. ट्राले और कंटेनर मे भिड़त होने के बाद आग लगने से दो लोगों की मौत जलने से हुई है. जलकर मरने वालों में शाहबुद्दीन पिता धन्‍ना खा उम्र 45 वर्ष निवासी राजगढ़ जिला अलवर बताया गया है। वहीं दूसरी का नाम जहीरूद्दीन उम्र 30 वर्ष बताया जा रहा है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें