राजधानी भोपाल के बैरागढ़ स्थित क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल के दूसरीं कक्षा के मासूम छात्र भरत उर्फ कार्तिक महावर का अपहरण कर, गला घोंटकर की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने मां से अवैध संबंधों के चलते मासूम की हत्या की थी.
मासूम भरत की हत्या उसके पूर्व ट्यूशन टीचर बिट्टू उर्फ विशाल रूपानी निवासी राजेन्द्र नगर बैरागढ़, ने की थी. यह जानकारी भोपाल डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने आज मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए दी. डीआईजी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारा विशाल रूपानी, मृतक भरत का पड़ोसी है और उसके मृतक की मां सविता महावर के साथ अवैध संबंध थे. सविता के साथ अवैध संबंध की जानकारी जब भरत के पिता परसराम महावर को पता चली, तो उसने विशाल रूपानी का अपने बच्चे का ट्यूशन पढ़वाना बंद करवा दिया था. डीआईजी सिंह का कहना है कि आरोपी विशाल ने सविता को उसका परिवार खत्म करने की धमकी दी थी. पूछताछ में विशाल ने बताया कि वह कल सोमवार को क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल दोपहर करीब ढ़ाई बजे पहुंचा था. स्कूल की छुट्टी होने पर विशाल अपने साथ भरत को कृष्णा प्लाजा बैरागढ़ ले गया. वहां पर स्थित अपने आफिस पहुंचने पर विशाल ने भरत के जूते का लेस निकालकर उसका गला घोंटकर हत्या कर दी थी. बाद में आरोपी ने भरत के शव को एलईडी बल्ब रखने वाले काले बैग में रखकर उपर से सफेद प्लास्टिक के बोरे में भर दिया. बाद में अपने मामा की बिना नंबर की मोटरसाइकिल में बोरी को पीछे बांधकर मृतक के शव को मुबारकपुर टोल टैक्स के पास रोड किनारे फेंक दिया था. डीआईजी का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है. पूछताछ में कई और खुलासे होने की संभावना है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें