गुरुवार, 4 जनवरी 2018

पदमा शुक्ला राज्य समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड की अध्यक्ष नियुक्त

महिला-बाल विकास विभाग द्वारा  पदमा शुक्ला को राज्य समाज कल्याण सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड दिल्ली द्वारा नामांकित बोर्ड के 5 अशासकीय सदस्यों मं भी नियुक्ति आदेश जारी किये गये है. अशासकीय सदस्यों में  पवन कुमार व्यास, ग्वालियर,  रूपेश नेमा, विदिशा,  प्रियंक कानूनगो, विदिशा, राजा तिवारी, सागर और गौरव, गोहद शामिल हैं. विभाग द्वारा नियुक्ति आदेश केन्द्रीय समाज कल्याण बोर्ड के प्रावधान अनुसार जारी किये गये हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें