सोमवार, 8 जनवरी 2018

मध्यप्रदेश में सरकार देगी कापी-पेन

तकनीकी शिक्षा स्कूल शिक्षा एवं श्रम राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कहा है कि अगले शिक्षा सत्र में शासकीय कन्या उच्चतर महाविद्यालय, जहाँगीराबाद की छात्राओं को कॉपी-पेन उपलब्ध करवाऊँगा. उन्होंने कहा कि मैं जन्म-दिन में उपहार के रूप में सिर्फ कॉपी, पेन, कम्पास और स्कूल बैग ही लेता हूँ. पिछले वर्ष 32 हजार विद्यार्थियों को कॉपी-पेन उपलब्ध करवाये थे. जोशी ने स्कूल में अमूल्य योगदान देने वाले महेश सक्सेना, पत्रकार सैयद जाहिर मीर एवं रंजना दुबे, शिक्षक अजय सिंह सोलंकी और अतिथि शिक्षक धीरज टिक्कस को सम्मानित किया गया. उन्होंने छात्राओं को डिजिटल एजुकेशन के सर्टिफिकेट और स्वेटर भी प्रदान किये. स्वेटर परवेज खान द्वारा उपलब्ध करवाये गये थे. उन्होंने सेवा सदन चिकित्सालय द्वारा छात्राओं का नि:शुल्क नेत्र परीक्षण करने तथा चश्मे उपलब्ध करवाने पर चिकित्सक को सम्मानित किया. जोशी ने कहा कि बारहवीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक लायें तो इंजीनियर, डॉक्टर बनाने की फीस सरकार भरेगी. उन्होंने कहा कि बारहवीं में अच्छे अंक लाने पर लेपटॉप और कॉलेज में एडमिशन लेने पर स्मार्ट-फोन भी मिलेंगे. स्कूल की प्राचार्य ने विद्यालयीन गतिविधियों की जानकारी दी. इस दौरान छात्राएँ और अभिभावक उपस्थित थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें