गुरुवार, 4 जनवरी 2018

गांव की बेटी का सफर धारावाहिक सीरियलों तक

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में भिंड जिले के विकास खण्ड अटेर के गांव किशूपुरा में पैदा हुई अंजली ने अपने परिवार में कृषि कार्य में भी हाथ बटाने के प्रयास किए थे. आज गांव की बेटी अंजली भदौरिया का सफर धावाहिक सीरियलों तक पहुंच गया है. जिले के विकास खण्ड के ग्राम किशूपुरा निवासी अंजली गांव की रहने वाली होने के कारण परिवार में खेती किसानी में भी रूचि रखती थी. साथ ही अपने माता-पिता के साथ खेती को लाभ का धंधा बनाने में भी हाथ बांटती थी. अंजली ने प्रारंभ में पिता की खेती की दिशा में ट्रेक्टर चलाने की कार्यवाही की थी. साथ ही खेती को फायदे का धंधा बनाया.  भिंड जिले के अटेर विकास खण्ड के ग्राम किशूपुरा की रहने वाली अंजली ने अपनी प्रायमरी से लेकर उच्च शिक्षा तक की पढाई किशूपुरा- भिण्ड-ग्वालियर में पूर्ण की. गरीब परिवार में परवरिश होने के बावजूद अंजली ने राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमो की जानकारी जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी भिण्ड से प्राप्त की. साथ ही इस दिशा में योजनाओं की जानकारी के अलावा फिल्म उद्योग तक पहुंचने का संकल्प लिया. ग्राम किशूपुरा की निवासी अंजली भदौरिया ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और किसानों के हित में किए जा रहे कार्यो की भी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त की. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और महिला सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा महिलाओं के उत्थान की दिशा में किए जा रहे कार्यो की भी प्रेरणा ली है. अंजली भदौरिया द्वारा गांव से लेकर मुम्बई तक पहुंचने का सफर किया जाकर वर्तमान में बंधन के कच्चे धागे सीरियल में श्री प्रमोद जोशी प्रोडक्शन के साथ शिवानी के रौल की जिम्मेदारी उठाई जा चुकी है. इस रौल में प्रोडक्शर डायरेक्टर चंदन सिंह भदौरिया का भी सहयोग मिला है. जी टीवी पर नक्शलाईट शो स्टार्ट हो रहा है. जिसमें भी अपनी महति भूमिका शुरू की है. मेरे साथ ओल्ड कलाकार भी धारावाहिको में अपना रोल अदा कर रहे है. फिल्म इंड्रस्टी में पहुंचकर आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है. इस व्यावसाय में तरक्की का मार्ग भी प्रशस्त हो रहा है. भिंड जिले के ग्राम किशूपुरा की निवासी अंजली भदौरिया ने बताया कि गांव की बेटी के रूप में अन्य धारावाहिक सीरियलो में डीडी किसान पर भी अपनी सेवाऐं सक्रिय रूप से दे चुकी है. वर्तमान में नक्सलाईट शो में हिस्सा लेकर अपनी भागीदारी अदा कर चुकी हैं. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए जा रहे कदमों से ही मेरा सफर गांव से लेकर फिल्म उद्योग तक पहुंचा है. जिसके लिए मध्यप्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और महिला सशक्तिकरण विभाग की आभारी हूँ.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें