मध्यप्रदेश के विदिशा स्थित सेंट मैरी कॉलेज में भारत माता की आरती को लेकर विवाद का मामला सामने आया है आपको बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता सेंट मैरी कॉलेज में भारत माता की आरती करने पर अड़े हुये थे कि तभी हंगामा हो गया. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई खबर के मुताबिक अइश्ढ के कार्यकर्ता सेंट मैरी कॉलेज में भारत माता की आरती करना चाहते थे. लेकिन कॉलेज प्रशासन इस पर राजी नहीं हुआ और मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को कॉलेज परिसर में घुसने से रोक दिया , इसके बाद अभाविप के कार्यकर्ताओं ने भंयकर उत्पात मचाया और उन्हें देखकर लगने लगा कि अब वे कॉलेज के गेट पर ही आरती करना चाहते है, जबकि पुलिस प्रशासन का कहना था कि कार्यकर्ता कालेज के पास के मंदिर में आरती कर सकते हैं इसी दौरान पुलिसकर्मियों और अभाविप के कार्यकतार्ओं में भिड़ंत हो गई और धक्कामुक्की तक की स्थिति बन गई इससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया. स्थिति को काबू में रखने के एसडीएम एचपी वर्मा और एएसपी विनोद कुमार सिंह वहां मौके पर पहुंच गये.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें