मंगलवार, 9 जनवरी 2018

मध्यप्रदेश में पटरी में आया दो इंच का गेप

मंगलवार को सुबह इंदौर के पास एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया. दरअसल, इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर और मांगलिया रेलवे स्टेशन के बीच पटरी में दो इंच का गैप आ गया. इस रूट से इंदौर-भोपाल इंटरसिटी ट्रेन गुजरने वाली थी, उसी समय यह गैप देख लिया गया और ट्रेन को गैप वाली पटरी से गुजरने से पहले ही रोक लिया गया, वरना बड़ा हादसा होने की संभावना थी.. फिलहाल, रेलवे के कर्मचारी पटरी के गैप के ठीक करने में जुटे हैं, जिसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.. बताया जा रहा है कि उस रूट से गुजरने वाली सभी ट्रेनों को फिलहाल रोक दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को सुबह भोपाल से रवाना इंदौर जा रही इंटरसीटी एक्सप्रेस मांगलिया से लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के बीच से गुजर रही थी. ट्रेन की स्पीड कम थी, इसलिए ट्रेन चालक को पटरी में गैप नजर आया, जिसके कारण चालक ने गैप से पहले ही ट्रेन को रोक दिया और इसकी जानकारी इंदौर रेलवे को दी. समय रहते इसकी जानकारी मिल जाने पर बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, रेल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर इंदौर-भोपाल इंटरसिटी एक्सप्रेस को 10 किलोमीटर की रफ्तार से क्रेक पटरी से निकाल दिया, लेकिन उसके बाद कर्मचारी पटरी को दुरुस्त करने में जुट गए. इससे भोपाल और इंदौर के बीच चलने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हो गईं. बताया जा रहा है कि जैसे ही रेलवे को पटरी में क्रेक की सूचना मिली, इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया.. रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि पटरी में दो इंच का गैप था, जिसे फिलहाल दुरुस्त किया जा रहा है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें