शिवपुरी जिले के बदरवास में मुख्यमंत्री के किसान सम्मेलन में किसानों के साथ हुई मारपीट को लेकर विपक्ष सरकार पर लगातार हमले कर रहा है. इस घटना को लेकर गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि परिस्थितियां ऐसी निर्मित हुई होंगी, जिसके कारण स्थानीय प्रशासन को ऐसा कदम उठाना पड़ा होगा. गृहमंत्री ने इस इस मामले में गलती पाए जाने पर कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं. उन्होंने कहा कि घटनाक्रम की जानकारी बुलाएंगे और किसी की लापरवाही सामने आई तो जरूर कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसान सम्मेलन में एक तरफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मंच पर भाषण देने में मशगूल थे, तो दूसरी तरफ पुलिस किसानों के साथ मारपीट कर उन्हें खदेड़ रही थी. इस घटना को लेकर आक्रोश बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री ने बदरवास में ही रात्रि विश्राम किया था और लोगों की समस्याएं सुनकर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया था.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें