अपने आपको को सीबीआई अधिकारी बताकर एक युवक ने युवती से शादी रचाई. इस दौरान युवक ने धोखाधड़ी करते हुए युवती से 2 लाख रुपए भी ऐंठे. करीब तीन माह बाद युवती को युवक की असलियत का पता चला, तो उसने अशोका गार्डन थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है. अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार समीर अनवर खान ने शादी डॉट कॉम पर अपनी आईडी बनाई थी. आईडी में समीर ने अपने आपको को सीबीआई डीएसपी बताया थी. पुलिस का कहना है कि वेबसाइट के जरिए अशोका गार्डन निवासी 24 वर्षीय युवती की मुलाकात समीर अनवर खान से हुई. युवती का सपना था कि उसका पति आईपीएस स्तर का हो. बीते 22 अक्तूबर को समीर और युवती की शादी में हुई. पुलिस का कहना है कि इस दौरान समीर ने हैदराबाद में ट्रेनिंग करने के नाम पर युवती से 2 लाख रुपए भी हड़पे थे. करीब 15 दिन पूर्व युवती को समीर की असलियत का पता था. समीर के बारे में और जानकारी करने के बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि युवती की शिकायत पर समीर अनवर खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें