
प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान के महिलाओं के प्रति व्यक्त किए गये बयान की आशा कार्यकर्ताओं की भीड़ मत लाना, जिनके चेहरों पर कोई भाव ना हो, एक तरफ तो शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के प्रति हो रहे दुष्कर्मों के खिलाफ कड़ा विधायक अपना सम्मान कराकर राजनीतिक लाभ लेने का कुत्सित प्रयास कर रहे है. वही दूसरी ओर भाजपा क प्रदेश अध्यक्ष चौहान महिलाओं के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर उनका अपमान कर रहे है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार द्वारा निर्भया कांड के पश्चात महिला अपराधों और दुष्कर्मों के विरूद्ध कड़ा कानून पास्को लागू किया था, जिसमें दुष्कर्मों पर फांसी तक की सजा दिये जाने के प्रावधान किय गये है, किन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं एवं बच्चियों पर निर्बाध रूप से दुष्कर्मों की घटनाएं प्रतिदिन घटित हो रही है और अपनी अक्षमता को छुपाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री इस नए कानून का विधयक पारित कराकर अपनी बदनामी से मुंह ढंÞकना चाहते हैं, जबकि एनसीआरबी की हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में मध्यप्रदेश लगातार सातवें वर्ष दुष्कर्मों एवं महिला अपराधों में प्रथम स्थान पर काबिज होकर प्रदेश को शर्मसार किया है, वहीं प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष ने इस तरह का घटिया बयान देकर महिलाओं के जख्मों पर नमक छिटकने का काम किया है. महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की नंद कुमार चौहान अपने दिये गये बयान पर प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगे अन्यथा महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में 14 दिसंबर को नंदकुमार चौहान का पुतला दहन करेंगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें