मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने पिता का पालन-पोषण न करने पर पुत्रों को जेल भेजने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एसडीएम को निर्देश देकर कहा कि पुत्रों को जेल भेजने की कार्यवाही की जाए. कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को आज मंगलवार को जनसुनवाई में जब भिंड सब डिवीजन के ग्राम पिडोरा निवासी गोपीलाल पुत्र मेहरवान ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि मेरे दो पुत्र है, जो मेरी वृद्धा अवस्था में पालन पोषण नहीं कर रहे है. मैं असहाय हो गया हूं. मुझे वृद्धाश्रम भिजवाने की व्यवस्था की जाए, जिससे में अपना जीवन यापन अंतिम छण तक कर सकूं. वृद्ध गोपीलाल की व्यथा सुनकर कलेक्टर ने उनके समक्ष जनसुनवाई में आए नागरिको से चर्चा करते हुए कहा कि एसडीएम भिंड संतोष तिवारी भरण पोषण अधिनियम के अन्तर्गत वृद्ध के दो पुत्रों पर जेल भेजने की कार्यवाही करें. साथ ही अगर किसी भी समाज का कोई भी वृद्ध जिनके पुत्र जीवत है और उनका पालन पोषण नहीं करते है. इस प्रकार की अगर शिकायत समक्ष में आती है, तब उस शिकायत के आधार पर वृद्धों का पालन पोषण नहीं करने वाले पुत्रों पर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी. मंगलवार, 19 दिसंबर 2017
पिता का भरण-पोषण न करने पर पुत्रों को जेल भेजने के दिए निर्देश
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने पिता का पालन-पोषण न करने पर पुत्रों को जेल भेजने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने एसडीएम को निर्देश देकर कहा कि पुत्रों को जेल भेजने की कार्यवाही की जाए. कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी को आज मंगलवार को जनसुनवाई में जब भिंड सब डिवीजन के ग्राम पिडोरा निवासी गोपीलाल पुत्र मेहरवान ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि मेरे दो पुत्र है, जो मेरी वृद्धा अवस्था में पालन पोषण नहीं कर रहे है. मैं असहाय हो गया हूं. मुझे वृद्धाश्रम भिजवाने की व्यवस्था की जाए, जिससे में अपना जीवन यापन अंतिम छण तक कर सकूं. वृद्ध गोपीलाल की व्यथा सुनकर कलेक्टर ने उनके समक्ष जनसुनवाई में आए नागरिको से चर्चा करते हुए कहा कि एसडीएम भिंड संतोष तिवारी भरण पोषण अधिनियम के अन्तर्गत वृद्ध के दो पुत्रों पर जेल भेजने की कार्यवाही करें. साथ ही अगर किसी भी समाज का कोई भी वृद्ध जिनके पुत्र जीवत है और उनका पालन पोषण नहीं करते है. इस प्रकार की अगर शिकायत समक्ष में आती है, तब उस शिकायत के आधार पर वृद्धों का पालन पोषण नहीं करने वाले पुत्रों पर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें