मंगलवार, 19 दिसंबर 2017

बाल रंग में शामिल हुआ स्कूली बैंड

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री  विजय शाह ने कहा है कि पिछले कुछ वर्षों में भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय बालरंग के  आयोजन से यह समारोह देश भर के प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुति देने का सशक्त मंच बनकर उभर कर सामने आया है. उन्होंने समारोह में शामिल बच्चों से पूरे उत्साह के साथ सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रस्तुतियां देने की बात कही. स्कूल शिक्षा मंत्री आज भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय बालरंग समारोह को संबोधित कर रहे थे. स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल बैण्ड को प्रोत्साहित करने के लिये पहले चरण में 118 सरकारी हाई स्कूलों को मदद दी जाएग. राष्ट्रीय बालरंग समारोह में 26 राज्यों के 550 स्कूली बच्चे और प्रदेश के स्कूलों के करीब 10 हजार बच्चों की भागीदारी रहेगी.  शाह ने कहा कि बालरंग में विभिन्न राज्यों से आये बच्चों से सभी को देश की विविधतापूर्ण संस्कृति को जानने का बेहतर अवसर मिलेगा. उन्होंने जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में भी बच्चों को बताया. स्कूल शिक्षा मंत्री बाद में स्कूल बैण्ड प्रतियोगिता स्थल पर पहुँचे. उन्होंने कहा कि बैण्ड हमें संगीत के साथ अनुशासन की भी सीख देना है. बालरंग समारोह में पहली बार प्रतियोगिता के रूप में स्कूल बैण्ड को शामिल किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें