मध्यप्रदेश सरकार सम्पूर्ण प्रदेश में अवैध कालोनियों को वैध करेगी. इसके लिए सरकार ने नीति निर्धारित कर ली है. निर्धारित नीति का मुख्यमंत्री द्वारा भी अनुमोदन कर दिया गया है. प्रदेश में शीघ्र ही अवैध कॉलोनियों को वैध करने का अभियान चलाया जाएगा. अवैध कालोनियों को वैध करने के लिए शीघ्र ही भोपाल स्तर पर नगरीय प्रशासन अधिकारियों की एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा.
यह बात प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने ग्वालियर में विकास कार्यों के भूमि पूजन और लोकार्पण समारोह के दौरान कही. नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने कहा कि ग्वालियर के निवासियों के लिये केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार की ओर से अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन प्रारंभ हो गया है. ग्वालियर में जहां अमृत परियोजना से हर घर को पानी और सीवर की सुविधाएं मुहैया कराने का कार्य किया जा रहा है वहीं शहर में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत अनेक कार्य प्रारंभ हो गए हैं. माया सिंह ने कहा कि दीनदयालनगर को हम समस्याविहीन नगर बनाएंगे. यहां पर अच्छी सड़कें, बेहतर पार्क, सीवर और पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें