भोपाल साइबर पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को बिहार के भागलपुर जिले से गिरफ्तार किया है, जिसने राजधानी में एक युवक से आधार लिंक कराने के नाम पर एटीएम कार्ड का पिन लिया और 18 हजार से ज्यादा रुपए बैंक से निकाल लिए. साइबर पुलिस के अनुसार शिशिरकांत चौबे ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एसबीआई बैंक का अधिकारी बताया और आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर एटीएम कार्ड की जानकारी मांगी और 18,995 रुपए निकाल लिए. इस शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने आरोपी द्वारा प्रयुक्त मोबाईल नंबर के संबंध में मोबाईल कंपनी सेवा प्रदाय करने वाली कंपनी से सिम क्रय करने में उपयोग में लाए गए दस्तावेज लिए. जिसमें मोबाइल उपभोक्ता का पता भागलपुर, बिहार का था. इसके बाद मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने भागलपुर टीम भेजी, यहां पहुंची टीम को जानकारी मिली कि मोबाईल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी के रिटेलर द्वारा षडयंत्रपूर्वक एक महिला के फोटो और आईडी का उपयोग कर एक युवक को 5 हजार रुपए में सिम बेची थी. इसके बाद युवक की जानकारी जुटाकर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. युवक ने अपना नाम मोहम्मद शाकिब रहमान बताया. शाकिब को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ करने पर पता चला कि वह भागलपुर में कई व्यक्तियों के साथ इस तरह की ठगी कर चुका है. युवक पुरानाटोला साहिबगंज थाना विश्वविद्यालय भागलपुर बिहार का रहने वाला है.मंगलवार, 5 दिसंबर 2017
आधार लिंक कराने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार
भोपाल साइबर पुलिस ने एक ऐसे अपराधी को बिहार के भागलपुर जिले से गिरफ्तार किया है, जिसने राजधानी में एक युवक से आधार लिंक कराने के नाम पर एटीएम कार्ड का पिन लिया और 18 हजार से ज्यादा रुपए बैंक से निकाल लिए. साइबर पुलिस के अनुसार शिशिरकांत चौबे ने शिकायत दर्ज कराई कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एसबीआई बैंक का अधिकारी बताया और आधार कार्ड लिंक कराने के नाम पर एटीएम कार्ड की जानकारी मांगी और 18,995 रुपए निकाल लिए. इस शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने आरोपी द्वारा प्रयुक्त मोबाईल नंबर के संबंध में मोबाईल कंपनी सेवा प्रदाय करने वाली कंपनी से सिम क्रय करने में उपयोग में लाए गए दस्तावेज लिए. जिसमें मोबाइल उपभोक्ता का पता भागलपुर, बिहार का था. इसके बाद मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने भागलपुर टीम भेजी, यहां पहुंची टीम को जानकारी मिली कि मोबाईल सेवा प्रदान करने वाली कंपनी के रिटेलर द्वारा षडयंत्रपूर्वक एक महिला के फोटो और आईडी का उपयोग कर एक युवक को 5 हजार रुपए में सिम बेची थी. इसके बाद युवक की जानकारी जुटाकर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. युवक ने अपना नाम मोहम्मद शाकिब रहमान बताया. शाकिब को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ करने पर पता चला कि वह भागलपुर में कई व्यक्तियों के साथ इस तरह की ठगी कर चुका है. युवक पुरानाटोला साहिबगंज थाना विश्वविद्यालय भागलपुर बिहार का रहने वाला है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें