भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि अगली दीवाली अयोध्या के राम मंदिर में मनाएंगे. उन्होंने कहा कि अगस्त तक राममंदिर बनाने का रास्ता साफ हो जाएगा. स्वामी ने राजधानी प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर स्वामी ने दावा किया कि निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा और सभी भक्त अगली दिवाली राम मंदिर में मनाएंगे. उन्होंने कहा कि अगस्त तक राम मंदिर का रास्ता साफ हो जाएगा. रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में 5 दिसंबर से सुनवाई शुरू होने से पहले, स्वामी ने कहा, 'हम आनेवाली दिवाली राम मंदिर में मनाएंगे. स्वामी ने राहुल गांधी कहते हैं शिव भक्त हूं, फिर गैर हिंदू रजिस्टर में नाम लिखा जाता है. राहुल ने खंडन क्यों नहीं किया?उन्होंने कहा कि मैं राजीव जी की अंत्येष्टि में था. राहुल गांधी को जबरदस्ती जनेऊ पहनाया गया, तो उन्होंने कपड़ों के ऊपर से पहन लिया. यदि राहुल जनेऊ नहीं पहनते तो उन्हें अंतेष्टि में शामिल होने नहीं दिया जाता.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें