रविवार, 3 दिसंबर 2017

कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री शर्मा ने दिया सभी पदों से इस्तीफा

पी.सी.शर्मा
भोपाल जिला कांगे्रस के अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री पी.सी.शर्मा ने आज जिला अध्यक्ष के साथ संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है. शर्मा के इस्तीफा देने से कांग्रेस की राजनीति गर्मा गई है.
भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष पी.सी.शर्मा के पास जिला अध्यक्ष के अलावा संगठन में प्रदेश महामंत्री और प्रवक्ता पद का दायित्व है. शर्मा ने आज अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसकी पुष्टि भी उन्होंने की है. शर्मा समर्थकों को जब इस बात का पता चला तो जिला कांग्रेस कार्यालय में भीड़ सी लग गई. शर्मा ने अपने समर्थकों को बताया कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पद से इस्तीफा दिया है. बताया जाता है कि बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपक बावरिया ने प्रदेश के दौरे पर जब पदाधिकारियों की बैठक ली थी, तब स्पष्ट कर दिया था कि संगठन के पदाधिकारियों को टिकट नहीं मिलेगा. इसके चलते शर्मा ने महामंत्री,प्रवक्ता और जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है. 
शर्मा के इस्तीफे को लेकर माना जा रहा है कि कांग्रेस में राजनीति गर्माएगी. पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी टिकट न मिलने से मैदानी कार्यकर्ताआें में असंतोष बढ़ा था और कुछ ने तो बगावती तेवर दिखाते हुए, निर्दलीय और भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ लिया था.इसी तरह शर्मा के इस्तीफे के बाद अब राज्य में कुछ और भी नेता संगठन में पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें