सोमवार, 11 दिसंबर 2017

मध्यप्रदेश में रेसलिंग को बढ़ावा देंगे द ग्रेट खली

डब्ल्यूडब्ल्यूई के विश्व हैवीवेट चैम्पियन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा सोमवार को राजधानी पहुंचे. उन्होंने मुख्यमंंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की और खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की. साथ ही मध्यप्रदेश में रेसलिंग को बढ़ावा देने की बात कही.
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान  से मुलाकात के बाद द ग्रेट खली ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मध्यप्रदेश में खेलों की संभावनाओं पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. प्रदेश में खेल के क्षेत्र में आगे जाने की अच्छी संभावनाएं है. द ग्रेट खली ने मध्यप्रदेश में रेसलिंग चैंपियनशिप शुरू करने की इच्छा जताई. वहीं उन्होंने बिग बॉस पर बात करते हुए कहा कि बिग बॉस पूरी तरह स्क्रिप्टेड होता है. इसके साथ ही उन्होंने शादी के बंधन में बंधने जा रहे क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को बधाई दी. इसके साथ ही सलमान की शादी पर बात करते हुए खली ने कहा कि उनका निजी फैसला है, जब करना चाहेंगे करेंगे. वहीं राजनीति में आने के सवाल में फिलहाल उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं से इंकार किया है और कहा कि राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें