गुरुवार, 4 जनवरी 2018

फ्रेंडस आफ एमपी में पहले दिन 1 लाख करोड़ के निवेश

फ्रेंड्स आॅफ एमपी में पहले दिन ही एक लाख करोड़ के निवेश आए. इसमें दुनियाभर से 500 से ज्यादा विदेशी फ्रेंड्स शिरकत कर रहे हैं. सीएम शिवराज सिंह इस कॉन्क्लेव में मिले रेस्पांस से काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा है कि फ्रेंड्स आॅफ एमपी से पहले दिन ही एक लाख करोड़ का निवेश प्रदेश को मिला है. इसके साथ ही हमारे 5 हजार नौजवानों को ओमान में नौकरी मिलेगी. फ्रेंड्स आॅफ एमपी के लिए अमेरिका से 120, इंग्लैंड से 51, सऊदी अरब से 22 सहित सिंगापुर, हांगकांग व अन्य देशों के 300 से ज्यादा विदेशी मित्र आए हैं. 200 से ज्यादा मेहमानों ने बुधवार को पहले दिन बातचीत की. किसी ने उच्च शिक्षा तो किसी ने स्वास्थ्य सेक्टर में काम करने की बात कही. कई उद्योगपतियों ने फूड प्रोसेसिंग, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में मदद करने, पर्यटन में काम करने की मंशा जताई.
प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर दिनभर चर्चा के बाद विदेशी मेहमान रात में आई बस से राजबाड़ा पहुंचे. यहां लाइट एंड साउंड शो देखा. फिर सराफा चौपाटी पहुंचकर गाजर का हलवा, मालपुए, रबड़ी सहित अन्य व्यंजनों का लुत्फ उठाया.
ओमान में 5 हजार को दिलाएंगे नौकरी
फाउंडर एंड सीईओ डब्ल्यू ई नेटवर्क एलएलसी सल्तनत आॅफ ओमान योगेंद्र कटियार : आईटीआई और पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देकर ओमान में हर साल पांच हजार युवाओं को रोजगार दिलाएंगे. प्रमुख सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि इंदौर में बाइक शेयरिंग और भोपाल व इंदौर में नवीनतम तकनीकी के साथ अफोर्डेबल हाउसिंग पर काम होगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें