गुरुवार, 4 जनवरी 2018

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में होगा राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन

भावांतर भुगतान योजना में 6 जनवरी को 46 जिलों के 5 लाख 7 हजार 246 किसानों के बैंक खातों में 697.66 करोड़ रुपए भावांतर राशि जमा करवाई जाएगी. विदिशा जिले के 23 हजार 892 किसानों को 45.46 करोड़, सागर के 39 हजार 903 किसानों को 46.87 करोड़, गुना के 21 हजार 710 किसानों को 37.75 करोड़, देवास के 33 हजार 521 किसानों को 36.30 करोड़, सिवनी के 10 हजार 163 किसानों को 16.31 करोड़, सीहोर जिले के 28 हजार 142 किसानों को 31.95 करोड़ रुपये भावांतर राशि मिलेगी. शिवपुरी, अशोकनगर और रायसेन जिलों में इस अवधि की भावांतर राशि किसानों के खातों में डाली जा चुकी है. मुख्यमंत्री मंदसौर, राजगढ़ और छिन्दवाड़ा जिलों में अगले सप्ताह किसान सम्मेलन में भावांतर भुगतान योजना के प्रमाण-पत्र किसानों को देंगे. भावांतर भुगतान योजना में 6 जनवरी को टीकमगढ़ जिले में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन होगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस सम्मेलन में अधिसूचित फसलों को अधिसूचित मंडियों में 1 से 30 नवम्बर 2017 की अवधि में विक्रय करने वाले पंजीकृत किसानों को भावांतर राशि के प्रमाण-पत्र वितरित करेंगें. कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रदेश के समस्त क्षेत्रीय टी.व्ही. चैनलों पर दोपहर 1 से 2 बजे तक किया जायेगा.मध्यप्रदेश की भावांतर भुगतान योजना की देखादेखी हरियाणा में भी 30 दिसम्बर से भावांतर भरपाई योजना का शुभारंभ किया गया है. प्रथम चरण में हरियाणा में चार सब्जियों प्याज, टमाटर, आलू एवं गोभी के लिये संरक्षित मूल्य निर्धारित किये गये हैं.  प्रदेश के जिन जिलों में 6 जनवरी को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन प्रस्तावित नहीं है, उन जिलों में भी भावांतर भुगतान योजना में लाभांवित होने वाले किसानों के बैंक खातों में राशि जमा करवाई जायेगी.

 .

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें