राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आगामी 11 जनवरी से मध्यप्रदेश का तीन दिवसीय दौरा करेंगे. इस दौरान वह विदिशा में मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. संघ के मध्य भारत प्रांत कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने आगामी 11 से 13 जनवरी तक विदिशा में आयोजित हो रही मध्य क्षेत्र कार्यकर्ताओं की वार्षिक बैठक प्रमुख मोहन भागवत द्वारा ली जाएगी. भागवत अपने प्रवास के दौरान 11 एवं 12 जनवरी को तीनों प्रांतों के विविध संगठनों के प्रांतीय कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे. वहीं 12 एवं 13 जनवरी को प्रदेश के तीनों प्रांतों की प्रांतीय कार्यकारिणी एवं सभी विभागों के विभाग स्तर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें