शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

इंदौर में स्कूल बस, ट्रक में भिड़ंत, 5 बच्चों सहित 6 की मौत

 इंदौर में आज शुक्रवार को एक स्कूल बस और ट्रक की आमने सामने की भीषण टक्कर में पांच बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गयी. वहीं 20 बच्चे और टीचर घायल बताये जा रहे है. जिनमें कुछ की स्थिति नाजुक है. सभी घायलों का इलाज बॉम्बे हास्पिटल में चल रहा है. वहीं इस घटना की जानकारी के बाद बच्चों के माता-पिता अस्पताल पहुंच गए है.
एबी रोड बायपास पर दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) है. शाम करीब 4 बजे इस स्कूल की रुट नंबर 27 की बस (एमपी-09 एफए-2029) बच्चों और टीचर को लेकर सिटी की तरफ आ रही थी. तभी बिचौली हप्पी ब्रिज के पास सामने से आ रही ट्रक से सीधी भिड़ गयी. इस टक्कर में ट्रक और बस के परखच्चे उड़ गए. टक्कर के बाद बस में सवार बच्चों की चीखे निकल गयी. वहीं आसपास के लोग तत्काल दौड़े और बच्चों को बस से बाहर निकाला. इस हादसे में मौके पर ही बस के चालक और पांच बच्चों की मौत हो गयी थी. घायल बच्चों को तत्काल इलाज के लिए बॉम्बे हास्पिटल ले जाया गया. वहां 20 से ज्यादा बच्चों का इलाज चल रहा है. जिनमें कुछ की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. हादसा तेज गति से गलत दिशा से आ रही बस की वजह से होना बताया जा रहा है. घटना स्थल पर खड़े प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस चालक सिटी के अन्दर आने के लिए ब्रिज से होकर न आते हुए वह गलत साइट से बस को लेकर आ रहा था. हादसे में पांच बच्चों और बस के चालक की मौत की पुष्टि प्रशासन ने की है. हताहतों की संख्या बढ़ सकती है. वहीं इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के परिजनों अस्पताल में टूट पड़े. जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे. इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें