इंदौर जिले के महू के बामनिया कुंड पिकनिक मनाने गए तीन छात्र और चार छात्राओं को बदमाश अगवा करके जंगल में ले गए. आधी रात को पुलिस ने सर्चिंग करके सभी को बरामद कर लिया. बदमाश पुलिस गाड़ी के सायरन को सुनकर उन्हें छोड़कर भाग गए. बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी की.
एसपी पश्चिम विवेक सिंह ने बताया कि गुरुवार की शाम को सूचना मिली की बामनिया कुंड में पिकनिक मनाने गए कुछ पांच लड़के लड़कियों को बदमाश अगवा करके जंगल के भीतर ले गए है. इस सूचना के बाद एसपी खुद तीन थानों का बल लेकर बामनिया कुंड के जंगलों में पहुंचे और सार्चिंग शुरू की. रात 12 बजे पुलिस ने इन्हें जंगल से बरामद किया. सार्चिंग के दौरान पुलिस वाहन के सायरन सुनाकर बदमाश उनका सामान और पैसा छीनकर भाग गएं. पांच लोग बदहावस थे. इनके साथ बदमाशों द्वारा जमकर मारपीट भी की गई थी. बताया जाता है कि लड़के और लड़कियां प्रेस्टिज कालेज में एमबीए के छात्र है. पुलिस बदमाशों का पता लगाने में जुटी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें