मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोट में आज भाजपा के प्रत्याशी को वोट मांगना महंगा पड़ गया. भाजपा प्रत्याशी जब वोट मांगने गया तो उसे एक बुजुर्ग ने फूलों की माला के स्थान पर जूतों, चप्पलों की माला पहना दी. दरअसल रविवार सुबह धामनोद से भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी दिनेश शर्मा बाजे-गाजे के साथ घर-घर प्रचार के लिए निकले थे. उसी दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उन्हें जूतों की माला पहना दी. जूतों की माला देख नेताजी चौंक गए और उन्होंने उसे रोकने की भी कोशिश की लेकिन बुजुर्ग ने उन्हें माला पहना दी. बुजुर्ग ने न सिर्फ उन्हें जूतों की माला पहनाई बल्कि जमकर खरी-खोटी भी सुनाई. मामले को तूल न देते हुए भाजपा प्रत्याशी मुस्कराते हुए आगे निकल गए. बताया जा रहा है कि जिस शख्स ने दिनेश शर्मा को जूतों की माला पहनाई उसका नाम परसराम पाटीदार है, जो वार्ड में पानी की समस्या को लेकर काफी दिनों से परेशान था. कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई जिसे लेकर वह नाराज था. वहीं इस मामले को लेकर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि वो जनता की परेशानी को दूर करेंगे. वार्ड में समस्या को लेकर परसराम गुस्सा हैं लेकिन मैं उन्हें मनाऊंगा. मैं उनके बेटे जैसा हूं उनकी जो भी नाराजगी है मैं उसे दूर करुंगा. वहीं इस घटना के बाद राजनीति हलचल भी शुरू हो गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें