शुक्रवार, 5 जनवरी 2018

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का वीडियो वायरल, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में अजा वर्ग की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और उसका वीडियो वायरल किए जाने की घटना पर संज्ञान लिया है.आयोग ने इस सिलसिले में पुलिस अधीक्षक सागर से प्रतिवेदन तलब किया है.आयोग ने पुलिस अधीक्षक से यह जानकारी चाही है कि अपराध भारतीय दण्ड संहिता, पीओसीएसओ एक्ट तथा आईटी एक्ट की किन-किन धाराओं में पंजीबद्ध किया गया है.अब तक अनुसंधान में क्या कार्रवाई हुई है.आरोपी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं एवं अन्य सुसगंत परिस्थितियों की जानकारी आयोग ने चाही है.
अवैध शराब विक्रय 
आयोग ने भोपाल के कोलार इलाके में शराब माफियाओं के संरक्षण में अवैध शराब बेचने के मामले में संज्ञान लिया है। आयोग ने इस सिलसिले में जिला आबकारी अधिकारी भोपाल से प्रतिवेदन तलब किया है.
उपचार के अभाव में बच्ची की मौत 
भोपाल के 12 नंबर बस स्टॉप निवासी अनवर की 15 दिन की बच्ची की तबियत खराब होने पर उसे जेपी अस्पताल ने हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया.हमीदिया में डॉक्टरों ने उसे दूसरे दिन आने का कहकर वापस कर दिया, लेकिन रात्रि में बच्ची की मृत्यु हो गई.आयोग ने इस घटना पर संज्ञान लिया है. आयोग ने इस सिलसिले में अधीक्षक जय प्रकाश चिकित्सालय भोपाल एवं अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय भोपाल से प्रतिवेदन तलब करते हुए पूछा है कि 15 दिवसीय बालिका को क्या बीमारी थी.उसे जय प्रकाश चिकित्सालय से हमीदिया अस्पताल क्यों रेफर किया गया. हमीदिया अस्पताल में उसे भर्ती कर इलाज प्रारम्भ क्यों नहीं किया गया.






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें