मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं गरीब वर्ग सभी के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है. इनके विकास के लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह गरीबों की सरकार है ओर मध्यप्रदेश की धरती पर किसी भी गरीब को भूखे नही सोने दिया जाएगा. सबको एक रुपए किलो गेहूं एवं चावल उपलब्ध कराया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने यह बात शिवपुरी जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर के अंतर पर स्थित अथाईखेडा में आज शुक्रवार को सम्पन्न हुए सद्भावना सम्मेलन एवं अंत्योदय मेला को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने इस मौके पर कन्या पूजन कर कन्याओं के पैर पखारे. मुख्यमंत्री ने जनसमुदाय को भरोसा दिलाया कि जहां-जहां जनता को मेरी सेवा की जरूरत होगी, वहां में जनता की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा. समाज के किसी भी वर्ग को सेवा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तेदू पत्ता तोड़ने वाले और तेंदूपत्ता बीनने वाले तथा इस तेंदूपत्ता क्षेत्र में मजदूरी करने वाले महिला-पुरूषों के कल्याण के लिए चरण पादुका योजना शुरू की जाएगी. इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा आगामी माह फरवरी से महिलाओं के लिए चप्पल ओर पुरूषों के लिए जूते खरीदकर पहनाये जाएंगे. इसके साथ ही इनके लिए पीने के पानी हेतु थर्मस जैसी कुप्पियां खरीदकर भी उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि महिलाओं के लिए एक-एक साड़ी भी भेंट की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के उत्थान के लिए कटीबद्ध है, ओर किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए भावांतर भुगतान योजना शुरू की गई है. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 6 जनवरी को किसानों के खातों में 900 करोड़ रुपए की राशि डाल दी जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी के जीवन में अंधेरा नहीं रहने दिया जाएगा. राज्य सरकार द्वारा सभी के कल्याण एवं विकास के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है. राज्य सरकार ने बेटियों के विवाह की चिंता करते हुए उनके विवाह हेतु मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाई है तथा बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना भी चलाई जा रही है. अब तक प्रदेश भर में 26 लाख बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी बनाया जा चुका है, जिनके खातों में 31 हजार करोड़ रुपए की राशि डाली जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें