मध्य प्रदेश के विदिशा में कल 11 से 13 जनवरी तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मध्य क्षेत्र की बैठक शुरू होगी. इस बैठक मे मध्य क्षेत्र के दोनों प्रदेश मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ के मध्य भारत प्रांत, मालवा प्रांत, महाकौशल प्रांत,और छतीसगढ़ शामिल हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में कल गुरुवार से शुरू होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस साल दोनों प्रदेश मे होने वाले विधानसभा के चुनाव से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है. तीन दिन चलने वाली बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित दोनों प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है. पुलिस के कड़े पहरे मे बिना आईडी और पास के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. मीडिया को भी इस बैठक से दूर रखा गया है. आरएसएस प्रमुख पिछले सप्ताह उज्जैन में भी संघ की बैठक में शामिल हुए थे. इस बैठक के अंतिम दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी उज्जैन पहुंचे थे. उन्होंने मोहन भागवत के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की थी. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद भाजपा में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है.बुधवार, 10 जनवरी 2018
सुषमा के संसदीय क्षेत्र में संघ की बैठक आज से
मध्य प्रदेश के विदिशा में कल 11 से 13 जनवरी तक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मध्य क्षेत्र की बैठक शुरू होगी. इस बैठक मे मध्य क्षेत्र के दोनों प्रदेश मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ के मध्य भारत प्रांत, मालवा प्रांत, महाकौशल प्रांत,और छतीसगढ़ शामिल हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में कल गुरुवार से शुरू होने वाली इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस साल दोनों प्रदेश मे होने वाले विधानसभा के चुनाव से भी इसे जोड़कर देखा जा रहा है. तीन दिन चलने वाली बैठक में संघ प्रमुख मोहन भागवत सहित दोनों प्रदेश के पदाधिकारी शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल और आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है. पुलिस के कड़े पहरे मे बिना आईडी और पास के किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. मीडिया को भी इस बैठक से दूर रखा गया है. आरएसएस प्रमुख पिछले सप्ताह उज्जैन में भी संघ की बैठक में शामिल हुए थे. इस बैठक के अंतिम दिन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी उज्जैन पहुंचे थे. उन्होंने मोहन भागवत के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की थी. माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद भाजपा में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें