इंदौर में नेट बैंकिग के जरिए 60 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है. बदमाशों ने पहले खाते धारक का रजिस्ट्रर सिम ब्लाक कराया फिर रि-इश्यू करके पैसा अन्य खाताओं में ट्रांसफर कर दिया. पुलिस अब आरोपियों को तलाश रही है. तुकोगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना आरएस भंडारी मार्ग पर रहने वाले रवीन्द्र पिता रोशनलाल बाफना के साथ घटी. नवम्बर में क्राइम ब्रांच को शिकायत की थी कि एमजी रोड वाले बैंक आॅफ इंडिया की शाखा में उनका खाता है. इस खाते को वह नेट बैंकिग के जरिए आॅपरेट करते थे. उनके खाते से 60 लाख रुपए पांच छह खातों में ट्रांसफर किए गए है. सभी खाते प्रदेश के बाहर के है. बदमाशों ने सबसे पहले रविन्द्र की उस सिम को ब्लाक किया जो उनके खाते के साथ जुडी थी. उसके बाद उसे उन्होंने पोर्ट कराया. नयी सिम उसी नम्बर की दूसरी कम्पनी की हासिल की और उसे चालू किया फिर नेट बैंकिग के जरिए पैसा दूसरे खातों में डाल दिया. जब रविन्द्र ने अपनी सिम बन्द होने की शिकायत सिम कम्पनी को की तब उन्हें पता चला. अब तुकोगंज पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों को तलाश रही है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें