सोमवार, 8 जनवरी 2018

शिवराज सरकार की कमियों को पहुंचाएं लोगों तक

आलोक अग्रवाल  
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल  रीवा दौरे के दौरान सभी विधानसभा प्रभारियों की बैठक के दौरान संगठन विस्तार पर जानकारी  लेते हुए उन्होंने मध्य प्रदेश बदलेंगे संकल्प यात्रा की वृहद समीक्षा की. इस अवसर पर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को प्रदेश की भाजपा सरकार की कमियों को लोगों तक पहुंचाने की बात कही. मध्यप्रदेश बदलाव यात्रा पूरे प्रदेश में 230 विधानसभाओ में चल रही है, हमारी मांग है कि बिजली के दाम कम किये जायें, किसानों को फसल का उचित दाम दिया जाय, फसल नुकसानी का उचित मुआवजा दिया जाए. शिक्षा,स्वास्थ,सुरक्षा आदि सभी मूलभूत सुविधाओं को प्रदान करने पर प्रदेश सरकार की विफलता और विपक्ष की चुप्पी से ये साफ है कि कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ने आम जनता से लगातार विश्वासघात किया है. आम आदमी पार्टी लोगों को ये भी बता रही है कि दिल्ली में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करके आम आदमी पार्टी ने देश मे नई राजनीति की शुरूआत कर दी है. दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म हुआ है, सरकारी स्कूल का रिजल्ट प्राइवेट से बेहतर हुआ है. दिल्ली में बिजली के दाम मध्य प्रदेश से एक तिहाई हैं. स्वास्थ्य, पानी, रोजगार आदि सभी मूलभूत सुविधाओं में सुधार कर आम आदमी पार्टी ने पूरे देश मे साफ राजनीति का नया मॉडल रखा है . मध्यप्रदेश में इसके विपरीत महिला बलात्कार में सबसे ऊपर,कुपोषण ,शिक्षा ,युवा बेरोजगारी ,हर मोर्चे पे ये सरकार विफल रही है और सिर्फ घोटालों में सिंहस्थ,डिमैट ,व्यापम आदि इस सरकार ने नए मोर्चे खोले है. प्रदेश सांयोजक  ने सभी प्रभारियों के साथ संगठन की समीक्षा बैठक ली. आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा की.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें