![]() |
| प्रकाश आंबेडकर |
डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय महात्म फुले समता परिषद के कार्यक्रम को आज शुक्रवार को संबोधित कर रहे थे. भीमा कोरेगांव में दलितों पर हुए हमले को लेकर प्रकाश अंबेडकर ने कहा कि यह कोई मामूली घटना नहीं है. आंबेडकर ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आज भी सड़कों पर है. पिछड़े वर्ग की नाराजगी राजनैतिक रूप से कई पार्टियों को महंगी पड़ेगी. जनता दल यूनाईट के पूर्व नेता शरद यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शरद यादव ने आरोप लगाया है कि पुणे की घटना को लेकर सरकार झूठ और भ्रम की स्थिति निर्मित कर रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें