कर्मचारियों को मेहनत का लाभ दिलाएंगे: मलैया
 |
| जयंत मलैया |
वित्तमंत्री जयंत मलैया ने कर्मचारियों से मुलाकात कर उन्हें जल्द ही सातवें वेतनमान का लाभ देने का ऐलान किया है. मध्य प्रदेश में सातवें वेतनमान का लाभ न दिये जाने से कई निगम मंडल और कर्मचारी संगठन सरकार से नाराज चल रहे हैं, इसे देखते हुए वित्तमंत्री ने सभी को मिलने बुलाया था. वित्तमंत्री ने कहा कि ये पहले भी कहा जा चुका है कि जो निगम, मंडल, प्राधिकरण, अर्द्धशासकीय संस्थान लाभ हैं उन्हें उनके कर्मचारियों को लाभ में सहभागी बनाया जाएगा. वित्तमंत्री मलैया ने कहा कि कर्मचारियों को उनकी मेहनत का लाभ दिलाने के प्रति वे भी गंभीर हैं. उन्होंने बताया कि ऐसे निगम, मंडल, प्राधिकरण जो लाभ हैं उनसे आगामी पांच साल तक की स्थिति की कार्ययोजना पर बात चल रही है, ताकि कर्मचारियों को पूरा लाभ दिया जा सके. वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार स्कूल और कॉलेजों के आसपास शराब की दुकान हटाने का भी निर्णय लिया गया है. अब मध्यप्रदेश में ऐसी शराब की दुकानों को चिन्हित किया जाएगा जो स्कूलों और कॉलेजों के आसपास बनी हुई है , उन्हें जल्द ही उस क्षेत्र से हटा दिया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें