मंगलवार, 9 जनवरी 2018

स्कूल में बच्चों को शारीरिक दंड देने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

 प्रदेश में ऐसे स्कूलों के प्रबंधन और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी, जो बच्चों को शारीरिक दंड देकर प्रताड़ित किये जाने के दोषी पाये जाएंगे. इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों एवं जिला शिक्षाधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं.    निदेर्शों में कहा गया है कि स्कूल में बच्चों की शिकायतों के लिए एक शिकायत-पेटी अनिवार्य रूप से रखी जाये. स्कूल शिक्षा विभाग के सर्कुलर में कहा गया है कि प्रदेश में लागू शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत बच्चों के अधिकारों से जुड़े प्रावधानों में एक महत्वपूर्ण प्रावधान बच्चों को शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न पर प्रतिबंध से संबंधित है. स्कूल प्रबंधन से इस प्रावधान का कड़ाई से पालन किये जाने के लिए कहा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें