शुक्रवार, 15 जून 2018

इंटरव्यू के बाद तय होंगे आप के उम्मीदवार


आम आदमी पार्टी द्वारा टिकट के लिए आवेदन करने वालों का इंटरव्यू लिया जाएगा. इसके बाद सफल दावेदार के चयन के लिए समिति का निर्णय अंतिम निर्णय होगा.
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी द्वारा 25 जून को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी. ऐसा दावा पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने किया. अग्रवाल ने बताया कि प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया चल रही है. जिन लोगों ने टिकट की दावेदारी करते हुए आवेदन किया है, उनके इंटरव्यू जल्द ही शुरु किए जाएंगे. इंटरव्यू होने के बाद सफल आवेदक का फैसला पार्टी द्वारा गठित समिति करेगी. इसके बाद उस नाम को हम केन्द्रीय समिति के पास भेज देंगे. बाद में दिल्ली से यह नाम तय होगा. अग्रवाल ने बताया कि हम 25 जून को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेंगे. इस सूची में तय नामों की प्रक्रिया चल रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें