राजधानी के मिसरोद क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार किशोरी मूलत: रायसेन जिले की रहने वाली है. उसके माता-पिता भोपाल के बंगरसिया इलाके में रहकर मजदूरी का काम करते हैं. किशोरी भी अपनी माता-पिता के साथ बंगरसिया में रहने आई थी. करीब दो माह पूर्व किशोरी की मुलाकात समीर से हुई थी. समीर ने किशोरी को अपने झांसे में लिया. इस दौरान समीर ने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे. दुष्कर्म की जानकारी किसी अन्य को देने पर समीर द्वारा किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. पुलिस का कहना है कि जब किशोरी ने अपने साथ हुई ज्यादती की जानकारी परिजनों को दी, तो परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी समीर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि समीर भी मजदूरी का काम करता है. मामला दर्ज करने के बाद आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ जांच जारी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें