बुधवार, 27 जून 2018

10 हजार के ईनामी ठग को किया गिरफ्तार



राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दस हजार रुपए के ईनामी ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश के अलावा अन्य कई जिलों में चार सौ बीसी के मामले दर्ज थे.
भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान संजय वर्मा पिता माखनलाल वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम नावदा थाना टोकखुर्द देवास, के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी संजय मुख्यत: धोखाधड़ी करने वाली यूएसके इंडिया लिमिटेड चिटफंड कम्पनी का मुख्य कर्ताधर्ता है. आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 100 से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी को जल्द पकड़ने के लिए उस पर दस हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें