प्रदेश कांगे्रस चुनाव अभियान समिति की सदस्य प्रभारी महिला विंग अर्चना जायसवाल ने महिला कांगे्रस नेत्रियों से कहा कि बूथ से मतदाता तक पहुंचने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है. महिला संगठन को ऐसा काम करना है कि वह प्रत्याशियों की ताकत बने, हम सभी कांगे्रस की कार्यकर्ता महिलाओं के हक, हिफाजत और सम्मान की लड़ाई एकजुट होकर लड़े.
अर्चना जायसवाल आज यहां चुनाव के संदर्भ में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी की रणनीति के तहत भोपाल संभाग की महिला कांगे्रस नेत्रियों की बैठक ले रही थीं. प्रदेश महिला कांगे्रस अध्यक्ष मांडवी चैहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाऐं अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, महिलाओं के अधिकतर वोट दिलवाने की रणनीति बनायें. अखिल भारतीय महिला कांगे्रस की महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. अखिल भारतीय महिला कांगे्रस की पदाधिकारी अंजू जायसवाल और लता जे. भाटिया, मध्यप्रदेश महिला कांगे्रस की कार्यकारी अध्यक्ष दीप्तीसिंह, कविता पांडे और यासमीन शेरानी, नूरी खान, भी इस अवसर पर उपस्थित थीं.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें