रविवार, 24 जून 2018

मामूली विवाद में नाबालिग के पैर में मारी गोली


राजधानी के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में मामूली विवाद को लेकर एक नाबालिग पर पर गोली चलाने  के मामले में पुलिस ने एक युवक पर मामला दर्ज किया है. 
पुलिस के अनुसार बीती रात को कलियासोत डेम पर किसी बात को लेकर बच्चों में विवाद हुआ था. विवाद इतना बड़ा की व्यापारी के के गार्ड कोर्णाक गुप्ता ने नाबालिग के पैर पर गोली चला दी. घटना में 16 वर्ष का अक्षय घायल हो गया है.  गोली चलने की अवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोगों ने अक्षय को बंसल अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने बताया कि अक्षय के पिता की शिकायत पर बीती देर रात धारा 307 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है.
विवाह समारोह से गिफ्ट चुरा ले गया बालक
राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में एक चौहान परिवार के यहां शादी समारोह था. संजय चौहान ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि रात को जब आशीर्वाद समारोह चल रहा था, तब कोई दुल्हन के पास रखा लिफाफों से भरा बैग चुरा ले गया. पुलिस ने शिकायत के बाद जब सीसीटीवी कैमरे में देखा तो एक बालक बैग ले जाते दिखाई दे रहा है. बालक को कुछ दूरी पर दो व्यक्ति मिले, जिन्होंने उसे बैग लिया. पुलिस कैमरे में बालक एवं युवकों के चेहरों को नहीं देख पा रही है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
नाबालिग लापता
मंगलवारा थाना पुलिस के  अनुसार मकान नं 13 मोमिनपुरा छावनी निवासी मुसर्रफ पिता शरीफ खां 53 वर्ष निवासी की 17 वर्षीय बेटी उरुबा शनिवार शाम से लापता है. परिवार वालों को संदेह है की नाबालिग को कोई अपने साथ बहला फूसला कर ले गया है. पुलिस ने पिता मुसर्रफ की शिकायत पर धारा 363 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें