सोमवार, 25 जून 2018

देह व्यापार में लिप्त 7 महिलाएं, 1 पुरुष गिरफ्तार



राजधानी में तीन थानों की पुलिस ने मिलकर देह व्यापार के अड्डे पर दबिश देकर 7 महिलाओं और 1 पुरुष को गिरफ्तार किया है. सातों महिलाएं विधवा और तलाकशुदा हैं.  अंजुमन के बहाने यहां पर देह व्यापार किया जाता था.
पुलिस के अनुसार अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के मयूर विहार कालोनी के मकान नंबर 73 में लंबे समय से आपत्तिजनक गतिविधियों के संचालन की शिकायतें मिल रही थी. इस शिकायत के बाद पुलिस ने तीन थानों की पुलिस एक टीम गठित कर मकान पर छापा मारा. छापे की कार्रवाई के दौरान मकान में 7 महिलाएं और 1 पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया. पुलिस के अनुसार शाहीन खान ने यह मकान किराए पर ले रखा था. वह यहां पर अंजुमन चलाने के नाम पर महिलाओं एवं पुरुषों को बुलाता और देह व्यापार का संचालन करता था. पुलिस ने जिस युवक को गिरफ्तार किया उसका नाम ताजवर खान है. युवक ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है. शाहीन इस धंधे का संचालन करती है. उसने बताया कि यहां पर अधिकतर लोग मजदूरी वाले ही आते हैं. सातों महिलाएं जो गिरफ्तार की गई, उन्होंने पुलिस को बताया कि वे मजबूरी में ये धंधा कर रही हैं. पुलिस के अनुसार ये महिलाएं विधवा और तलाकशुदा हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि शाहीन ग्राहकों को रविवार को ही बुलाती थी. वे ग्राहकों को फोन करने के बाद उन्हें बुलाती और धंधे का संचालन करती थी. महिलाओं ने बताया कि उन्हें 5 सौ से 1 हजार रुपए तक मिलता था.
करंट लगने से महिला की मौत
राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में सुनीता मीना पति भवानी सिंह मीना अपने घर पर बीती रात को कूलर में पानी भरने के बाद उसे चालू करने गई. इस दौरान बिजली का बटन चालू करते वक्त सुनीता को झटका लगा और वह नीचे गिर गई. सुनीता को बेहोशी की हालत में परिजन अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें