राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित एक सराफा कारोबारी के साथ 14 लाख रुपए की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है. कारोबारी को एक ठग महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह चपत लगाई है.
गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार अजय अग्रवाल की बीएचईएल बरखेड़ा मार्केट में ज्वैलर्स की दुकान है. अजय का आरोप है कि बीते 21 मार्च को इंद्रपुरी निवासी पायल सेमुअल अपने साथ विपिन और अंशुल के साथ उनकी दुकान आई थी. दुकान पर पायल सेमुअल ने 14 सोने के सिक्के खरीदे थे. इसके ऐवज में उसने, अजय अग्रवाल को 14 लाख रुपए का चेक दिया था. जब अजय अग्रवाल ने इस चेक को कैश कराने के लिए बैंक में डाला, तो बैंक वालों ने बताया कि यह चेक फर्जी हैं. इस पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं.
पुलिस का कहना है कि बैंक वालों से फर्जी चेक की जानकारी मिलने के बाद जब अजय ने पायल और उसके दोनों साथियों को फोन लगाया, तो उन्होंने फोन रिसीव करना बंद कर दिया. इसके बाद अजय ने तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायती की. आवेदन की जांच के पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की विवेचना जारी है. विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
राजधानी के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक अज्ञात वाहन ने मजदूर राजू पिता रामेश्वर को टक्कर मार दी थी. घटना के बाद राजू को 108 एंबुलेंस की सहायता से हमीदिया चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. जहां पर उसका इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान बीती रात को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें