प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ के निदेर्शानुसार प्रदेश कांगे्रस में सहकारिता प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जिसका अध्यक्ष पूर्व मंत्री भगवानसिंह यादव को मनोनीत किया गया है.
प्रकोष्ठ में पूर्व मंत्रीद्वय रामेश्वर पटेल और मोहनसिंह बुंदेला को कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना को उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद रामसेवक सिंह, अशोक तिवारी, वीरसिंह रघुवंशी, राजेन्द्र भारती, रघुवीर सिंह, कुलदीप सिंह भाटिया, रामप्रकाश यादव, दशरथसिंह गुर्जर, रामसिंह चैहान, वीरेन्द्रसिंह गोहिल, यादवेन्द्र सिंह, मनोहरसिंह, रंजीत उइके, विद्याधर बाबा, रामकिशोर टेगोर, सतीश उपाध्याय, रमेश सिन्हा, सिद्ध सिंग रतूरे, रविन्द्र अर्धव्यु, रूपसिंह ठाकुर, राजेश मेहतो और छोटेलाल पारधे को समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. इसी प्रकार भाजपा सरकार में हुए लगभग 175 घोटालों, भ्रष्टाचार, आर्थिक अनियमितताओं के मामलों की तथ्यात्मक जानकारी एकत्र करने के लिए पोल-खोल समिति का भी गठन किया है, जिसमें भूपेन्द्र गुप्ता को चेयरमेन तथा वी.के. बाथम, डी.एस. राय, पवन धुवारा, और राजीव सक्सेना को सदस्य नियुक्त किया गया है.
नाथ ने एक अन्य समिति रचनात्मक लोक विस्तार समिति का भी गठन किया है, जिसमें संदीप दीक्षित को समिति का चेयरमेन बनाया गया है, वहीं गीता शरद तिवारी, डॉ. तनिमा दत्ता, डॉ. नीता सिंह सिसोदिया, इंदिरा आयंगर, केदार सिरोही, प्रेमनारायण मिश्रा, डॉ. विक्रांत भूरिया, कमल गुप्ता एडवोकेट, अरविंद जैन, शहरयार खान, आशा जैन, सादिक आगवान, हेमन्त वागद्रे और वीरेन्द्र हरसाना को समिति का सदस्य बनाया गया है.
प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता जे.पी. धनोपिया को प्रदेश स्तरीय चुनाव योजना एवं रणनीति समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. उक्त प्रदेश स्तरीय समिति के चेयरमेन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचैरी हैं. वहीं घोषणा पत्र समिति में कर्मचारी नेता, कांगे्रस पक्ष वीरेन्द्र खोंगल को पूर्व में बनी प्रदेश स्तरीय घोषणा-पत्र समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है. समितियों के गठन एवं सदस्यों की नियुक्ति की जानकारी प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने दी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें