बुधवार, 27 जून 2018

बुटिक संचालक ने महिला से किया बलात्कार


 राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ बुटिक संचालक ने रेप किया है. इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो भी खींचे. अश्लील फोटो दिखाकर आरोपी ने विवाहिता को ब्लैकमेल करना भी शुरू कर दिया. रोजाना की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
ऐशबाग थाना पुलिस के अनुसार लाला लाजपत नगर निवासी  महिला की शिकायत पर रेहान के खिलाफ बलात्कार कर जान से मारने की धमकी देने की मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी रेहान की लाला लाजपत नगर में बुटिक है. महिला द्वारा दर्ज कराए गए बयान अनुसार, वह अक्सर रेहान की बुटिक पर सामान खरीदने जाया करती थी. करीब दो माह पूर्व, पति की गैर मौजूदगी में रेहान उसके घर आ पहुंचा. जान से मारने की धमकी देकर रेहान ने महिला के साथ बलात्कार किया. पुलिस का कहना है कि इस दौरान  रेहान ने महिला के अश्लील फोटोज भी खींचे. इन अश्लील फोटो को दिखाकर वह महिला को धमकाता और  ब्लैकमेल कर बलात्कार करता रहा. महिला ने हिम्मत जुटाकर करीब दो माह बाद  अपने पति को इस बात की जानकारी दी, तो पति ने महिला को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का सुझाव दिया था. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी रेहान की तलाश शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपी को हिरासत में लिया जाएगा.
परिचित ने किया बलात्कार
राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में मदर इंडिया कालोनी में रहने वाली एक महिला के साथ परिचित ने बलात्कार किया. महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह मजदूरी करती है, उसका पति भी मजदूर है. दो माह पूर्व पति किसी काम से भोपाल से बाहर गया था. इस दौरान परिचित विकास उसके घर आया और उसे अकेला पाकर बलात्कार किया. महिला ने जब विरोध किया तो विकास ने उसे धमकी दी और चला गया. बाद में महिला ने पति के आने  पर घटना की जानकारी दी. इसके बाद पति के साथ थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई. घटना के बाद से आरोपी विकास फरार है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें