मध्यप्रदेश के दतिया जिले के सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप अग्रवाल ग्राम छिकाऊ पहुंचे यहां उन्होंने ग्राम में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याएं सुनी और उनके सुख दुख में शामिल हुए. ग्राम वासियों द्वारा विधायक अग्रवाल को प्रमुख रुप से ग्राम में बिजली की समस्या से अवगत कराया गया. इसके अलावा ग्राम में सी सी रोड, पीने के पानी हेतु हैडपंप उपलब्ध कराने हेतु विधायक अग्रवाल को अवगत कराया. विधायक श्री अग्रवाल ने ग्रामवासियों की उक्त समस्त सार्वजनिक हित की समस्याओं के अलावा व्यक्तिगत समस्याओं का भी मौके पर ही निराकरण किया.
इस अवसर पर विधायक अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में अपने विधायक कार्यकाल में हुए सेवढ़ा विधानसभा के विकास कार्यों के अलावा भविष्य में होने वाले विकास की योजना को विस्तार पूर्वक बताया. यहां उन्होंने चलाई जाने वाली अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार पूर्वक दी. ये योजनाएं किसान पुत्र हमारे प्रदेश के मुखिया प्रदेश के चहेते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के द्वारा जनहित में बनाई गई हम उनके आभारी हैं जो उन्होंने किसानों के दुख दर्द को जानकर इतनी कल्याणकारी योजनाएं बनाई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें