तकनीकी शिक्षा और स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि कैलेंडर के अनुसार संकुल, ब्लाक और जिला स्तर पर क्रीड़ा प्रतियोगितायें करवाएं. जोशी ने शालेय क्रीड़ा गतिविधियों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम में कहा कि कोई समस्या हो, तो मुझसे सीधे बात कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ खुले दिमाग से कार्य करें.
जोशी ने कहा कि सितौलिया और रस्सीकूद कम संसाधनों में भी करवा सकते हैं. क्रीड़ा अंशदान की राशि से प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि स्पोर्ट अथारिटी आफ इंडिया, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा स्कूल शिक्षा विभाग मिलकर खेल गतिविधियां करवाएं. जोशी ने विभिन्न जिलों से आए व्यायाम शिक्षकों की शंकाओं का समाधान भी किया. इस दौरान आयुक्त लोक शिक्षण जयश्री कियावत एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
विद्यार्थियों से बात
स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने माडल स्कूल, भोपाल में क्लास रूम में पहुंचकर विद्यार्थियों से बात की. उन्होंने अतिथियों को बुके के स्थान पर बुक देने की शुरूआत की कहानी भी बतायी. जोशी ने कहा कि इसकी प्रेरणा हमारे शिक्षक ने ही दी. जोशी ने मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एक पेड़ को बचाने और स्वच्छता को अपने जीवन से जोड़ेंने का संकल्प लें. उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन गरीब बच्चों को जरूर पढ़ाएं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें