मध्यप्रदेश के खरगोन के डाबरिया क्षेत्र में आज प्रशासन द्वारा जिले भर से जब्त की गई 80 लाख रुपए की करीब 40 हजार लीटर देशी-विदेशी शराब को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया. जिले पहली बार इतनी बडी मात्रा मे शराब का नष्टीकरण किया गया. इस अवसर पर कलेक्टर शशिभूषण सिंह, एसपी डी कल्याण चक्रवर्ती भी भारी प्रशासनिक अमले के साथ मौजूद थे. जिले के थानों मे भारी मात्रा मे जप्त शराब होने से पुलिस परेशान थी. इस कार्यवाही में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त की गई 30 हजार लीटर और आबकारी विभाग द्वारा जब्त 10 हजार लीटर शराब की बोतलों को बुलडोजर चलाकर नष्ट की गई. एएसपी अंतरसिह कनेश ने बताया भारी मात्रा मे थानो मे जप्त शराब होने पर करीब 80 लाख रुपए की 40 हजार लीटर जप्त शराब को नष्ट किया गया. कलेक्टर शशिभूषण सिह ने मीडिया को बताया कि अवैध शराब को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जाएगी. जिले में यह पहला मौका है जब इतनी मात्रा में शराब को नष्ट किया गया है.
शुक्रवार, 29 जून 2018
80 लाख की शराब बुलडोजर चलाकर की नष्ट

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें