मध्यप्रदेश के जबलपुर की डिफेंस कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा जो कि घर के आंगन में लेटी हुई थीं, के गले से मंगलसूत्र झपटकर मोटर सायकिल सवार दो लुटेरे भाग खड़े हुए. बुजुर्ग महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने सिविल लाईन्स थाने में रिपोर्ट की. घटना की शिकायत पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दीपक कुमार शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक एस. के. शुक्ला के मार्गदर्शन में थाने के स्टाफ ने तत्काल कार्यवाही करते हुए लुटेरों के भागने के रास्ते पर पीछा कर घेराबंदी की और लुटेरों को धर दबोचा. पुलिस की घेराबंदी देखकर एक लुटेरे ने पकड़े जाने के पहले ही मंगलसूत्र मुंह में डालकर निगल लिया. पुलिस ने मंगलसूत्र निगलने वाले सूरज कुमार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर सर्जन डॉक्टर के द्वारा सर्जरी करवाकर पेट से सोने का एक पेंडेंल एवं सात मोती निकलवाकर जब्त किए. पूछताछ में पता चला कि उनके द्वारा उपयोग में लायी गई मोटर सायकिल भी चोरी की थी जिसे जब्त किया गया. पकड़े गए आरोपियों का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड है. दोनों ही आरोपी लूट और चोरी के मामलों में कुछ दिन पूर्व ही जेल की सजा काटकर आए हैं. आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया. पुलिस अधीक्षक शशिकांत शु?ला ने इस सफलता के लिए सराहना की एवं 10 हजार रुपए के नगद पुरस्कार की घोषणा भी की.
गुरुवार, 28 जून 2018
चोर के पेट से निकलवाया मंगलसूत्र

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें