कांग्रेस सांसद व चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराध व किसानों की आत्महत्याओं को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को निशाने पर लिया.उन्होंने कहा कि मंदसौर में सात साल की बच्ची से बलात्कार की घटना पुलिस की लापरवाही का परिणाम है.यह घटना सीधे तौर पर मुख्यमंत्री की नाकामी है.क्योंकि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी होती है.सिंधिया ने यह बात शनिवार को प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कही.मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए सिधिया ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था बुरी तरह चैपट हो गई है.महिलाओं, बच्चियों के साथ अपराध हर जिले व शहर में बढ़ते जा रहे हैं।
महिलाओं के मामले में जमीनी स्तर पर सरकार पूरी तरह से फेल रही है.मंदसौर गोली कांड में सभी पुलिस कर्मियों को क्लीनचिट देने पर सिंधिया ने कहा कि यदि इसमें सभी को क्लीनचिट दी जा रही है तो सवाल यह उठता है कि फिर गोली किसने चलाई.सिंधिया ने कहा कि मंदसौर गोलीकांड और बैरसिया में दबंगों द्वारा दलित को जलाकर मारने की घटना की जांच सीबीआई से कराई जाना चाहिए.सिंधिया ने कहाकि अगले चुनाव में सरकार की एक-एक नाकामी जनता के साथ गिनाई जाएंगी.साथ ही सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें