शनिवार, 23 जून 2018

डा. मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया भाजपा ने


भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.  जिला केंद्रों पर संगोष्ठियों का आयोजन किया गया है, जिसमें बूथ स्तर पर कार्यकर्ता शामिल होंगे.
 भाजपा प्रदेश कार्यालय के सामने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें याद किया और नारे लगाते हुए कहा कि जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है. जिला अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर भाजपा वह देश की सेवा करेंगे. सौभाग्य से भारत देश को एक ऐसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिले है, जो श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने में लगे हैं. देश का विकास भाजपा के संगठन का विस्तार पूरे देश में फैला चुके हैं.
 इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा, सांसद भोपाल आलोक संजर, जिला अध्यक्ष विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राहुल कोठारी, सुरेंद्र शर्मा, विकास वीरानी, अशोक सैनी, सुधीर जाचक, राजेंद्र गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन दुबे, राहुल सिंह राजपूत, गोपाल तोमर, प्रमोद शर्मा अरेरा मंडल के अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, विजय सिंह राजपूत, मंडल के अध्यक्ष महिला मोर्चा की अध्यक्ष हंस कुंवर राजपूत, सरिता देशपांडे,  शशि सिन्हा, सविता यादव, शैला गौड़, पार्षद सुषमा बबीसा जिले के पदाधिकारी व मंडल के अधिकारी उपस्थित थे. 
उल्लेखनीय है कि  भाजपा 26 जून आपातकाल दिवस को काला दिवस मनाकर कांग्रेस के षड्यंत्रकारी एवं विध्वंसकारी नीतियों को जनता के समक्ष रखेगी. सभी 56 जिलों में काला दिवस मनाया जाएगा. इस दौरान मीसाबंदियों के सम्मान कार्यक्रम होंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें